अंतरराज्यीय वाहन चोर गैग का खुलासा इसके साथी शातिर किस्म के आपराधी है
मेरठ थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा की जा रही चैकिंग के दौरान दिनांक 08.06.2021 को जीटीबी तिराहा वैस्ट्रर्न रोड से अभियुक्त अज्जू उर्फ अजहरुददीन पुत्र महबूब निवासी सोतीगंज थाना सदर बाजार मेरठ को चोरी की कार मारुती ब्रेजा न0 DL1CAD8487 के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसकी निशानदेही पर दो अन्य चोरी की कारे 1- वैगनार कार न0 UP15BY3950 2- बैलनो कार न0 UP15AE6314 मेरठ कैण्ट रेलवे स्टेशन से बरामद की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त अज्जू ने पूछताछ पर बताया कि वह अपने साथियो मोसीन उर्फ बबलू पुत्र अन्सार अहमद निवासी 123 सोतीगंज सदर बाजार मेरठ व आफताब पुत्र अज्ञात निवासी कस्बा किठौर जनपद मेरठ के साथ मिलकर साथी रामपाल पुत्र सत्यपाल निवासी हाल पता फ्लैट न0 13 विजय सिह पथीक नगर कालवाड रोड जयपुर राजस्थान के कहने पर ( ON DEMAND) कारो की चोरी करते है जिसे मेरठ से रामपाल व सद्दाम हुसैन उर्फ सलीम पुत्र हसन मिंया निवासी ए 144 शास्त्रीनगर निकट बडा पार्क जयपुर राजस्थान एक्सीडेन्टल (कबाड) कारो की नम्बर प्लैटो को चोरी की गयी कारो पर लगाकर जयपुर राजस्थान ले जाते है तथा वहा पर चैसिस नम्बर बदलकर लोगो को सही कार बताकर बेच देते है तथा जो कमाई होती है उसको मिलकर बाँट लेते है । इससे पूर्व मे दिनांक 23.05.2021 थाना ब्रहमपुरी मेरठ मे इन्जन नम्बर व चैसिस नम्बर बदलकर बेचते हुए जो गाडी पकडी थी वह भी हम तीनो द्वारा चोरी की थी । जिसमें हमारे साथी मोहसिन मौके पर ही पकडा गया था तथा आफताब फरार हो गया था । अभियुक्त अज्जू व इसके साथी शातिर किस्म के आपराधी है । जो लगभग 100 वाहन चोरी कर चुके है जिससे कुछ कार के हिस्से पुर्जे बेच चुके है तथा कुछ पर दूसरे इंजन न0 व चैसिस न0 बदलकर बेच चुके है । यह गैंग दिल्ली राजस्थान तथा एनसीआर क्षेत्र मे सक्रिय है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सदर बाजार पर मु0अ0स0 182/2021 धारा 420,411,414,467,468,471,34 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

