तीन चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का ट्रैक्टर बरामद
थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र से दिनांक 31-5-2021 को मामचंद यादव पुत्र बोगासिंह यादव निवासी ग्राम तेज बिहार रोहटा रोड थाना कंकरखेड़ा मेरठ का महिंद्रा ट्रैक्टर लालरंग यूपी 15 डीएल 7128 रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था इस संबंध में थाना कंकरखेड़ा पर अज्ञात अभियुक्तगण के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 390/21 धारा 380 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ था। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा डिवाइडर रोड पर दिनांक 19-06-2021 को समय करीब 8:30 बजे चेकिंग की जा रही थी दौराने चेकिंग सामने से आ रहे लाल रंग के ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया गया जिसपर तीन अभियुक्त सवार थे जिन्हें रोककर पूछताछ की गई तो उनके द्वारा ट्रैक्टर के संबंध में कोई भी दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहे । पुलिस द्वारा ट्रैक्टर के संबंध में जानकारी की गई तो ट्रैक्टर चोरी का पाया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उक्त ट्रैक्टर को दिनांक 31 -5- 2021 को घटनास्थल से चोरी करना बताया। थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा तीनों अभियुक्तों को चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणों से आवश्यक पूछताछ कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।नीटू पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम खूंटी थाना दोघट बागपत मोहित पुत्र घसीटू निवासी ग्राम सरूरपुर थाना दोघट बागपत सन्नी पुत्र अनिल निवासी लपराना थाना झिंझाना शामली।
