दिन दहा़ड़े बन्द घरों के ताले तोड़कर बनाते थे अपना निशाना
दिनांक 23.06.2021 को नीरज कश्यप पुत्र गोपाल चन्द कश्यप नि0 457/ए गली नं0 8 सुभाषनगर थाना सिविल लाईन मेरठ, द्वारा सूचना दी गयी कि जब वह अपनी माताजी की तेरहवीं में गये थे तो उनके घर का दिन में ताला तोड़कर चोरी कर ली गयी थी जिसके सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0 158/21 धारा 380,454 भादवि पंजीकृत किया गया । घटना को गंभीरता से लेकर खुलासे हेतु टीम गठित की गयी जिसमें पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे देखे गये और मुखबिर मामूर किये गये । सीसीटीवी कैमरे में सफेद स्कूटी सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों की फुटेज मिली जिनके सम्बन्ध में लगातार जानकारी करने पर पता चला कि विडियो फुटेज में दिखने वाले अभियुक्तगण 1. हाशिम पुत्र जब्बार अहमद नि0 म0नं0 376 गली नं0 1, शालीमार गार्डन लिसाडी गेट जनपद मेरठ, 2. मौ0 कासिम पुत्र मौ0 इस्लाम नि0 बिजली बम्बा बाईपास अबू बकर मस्जिद के पास हापुड रोड थाना खरखौदा जनपद मेरठ हैं इसी क्रम में दिनांक 27.06.2021 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना से सम्बन्धित उपरोक्त दोनो अभियुक्तों को मय चोरी की स्कूटी व कई घटनाओं से सम्बन्धित चोरी के माल के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई पूछताछ में बताया गया इनके द्वारा दिनांक 21.06.2021 को दिन में सुभाषनगर गली नं0 8 में एक बन्द मकान के ताले तोड़कर चोरी कर ली थी, दोनो अभियुक्त घटना करने से पहले कोई भी स्कूटी /मोटरसाईकिल चोरी कर उससे विभिन्न क्षेत्रों में बन्द घरों की रैकी करते हैं फिर मौका मिलते ही उस घर का ताला तोड़कर चोरी कर लेते हैं । गहन पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दोनो अभियुक्त इसके अलावा लगातार कई बन्द घरों में चोरीयां थाना भावनपुर, मेडिकल व नौचन्दी में भी की है पहले दोनो अभियुक्तो ने टी0पी0नगर क्षेत्र से स्कूटी चोरी की, उसके बाद इसी स्कूटी से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया । जब इस सम्बन्ध में थाना भावनपुर द्वारा जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 10.05.2021 को शिवशक्ति विहार कालोनी, दिनांक 14.06.21 को शिवशक्ति विहार कालोनी व भोपाल विहार कालोनी में भी चोरियाँ हुई है । जिसके सम्बन्ध में थाना भावनपुर पर अभियोग पंजीकृत हैं उन चोरियों की फुटेज चैक की गयी तो उक्त घटनाओं में भी यही व्यक्ति नजर आये । थाना भावनपुर से सम्बन्धित चोरियों का माल भी अभियुक्त गण उपरोक्त से बरामद हुआ अभियुक्त हाशिम द्वारा बताया कि उसका बडा भाई जुबैर एक शातिर अपराधी था जो अब से करीब 02 वर्ष पूर्व पल्लवपुरम में हुई पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था और उसका दूसरा भाई सादाब ने चीनू नाम के व्यक्ति की हत्या की थी जो इस समय हत्या के आरोप में जेल में निरुद्ध है । सादाब को जेल से छुडाने के लिये ये लोग लगातार इस तरह की वारदात करके अवैध धन अर्जित कर रहे थे, इन्होने भी चोरी के लिये गिरोह बना रखा है जिसमें इरफान भी इनके साथ कई चोरियों में शामिल रहा है, भावनपुर की चोरी में भी वह इन दोनो के साथ था, कुछ माल उसके पास भी हैं, दोनो अभियुक्त चोरी के माल से अपने घर के खर्चे व अपने शौक पूरे करते हैं । पूछताछ में कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्राप्त हुई हैं जिसमें इनके द्वारा बताया गया कि चोरी में मिले आभूषणों को ये साजिद नाम के सुनार को बेचते हैं साजिद व इरफान की तलाश हेतु लगातार दबिश दी जा रही है
