थाने से ना सुनवाई होने के बाद खुद जाकर पीड़िता ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई
ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम अंबेडकर नगर में रहने वाली मोनी का आरोप है कि उसके देवर ने जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से किया था हमला और घटना को अंजाम देकर कर मौके से फरार हो गया था मोनी और उसके पति मनोज ने ब्रह्मपुरी थाने जाकर पुलिस को सूचना दी उसके बाद पुलिस ने मोनी को इलाज के लिए प्यारेलाल अस्पताल उपचार के लिए भेजा उपचार के समय मोनी के गले पर टांके आए जिसमे हमले की वजह मात्र 500 रूपये का विवाद बताया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उन्होने संबधित थाने पर शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही है, पीड़िता ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है पीड़िता का कहना है उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे है और धमकियां दे रहे है, इस वजह से वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है, देखना होगा कि एसएसपी से मदद की गुहार लगाने के बाद आगे क्या कार्रवाई होती है
