विरोध में अधिवक्ता हड़ताल पैर , डी एम ऑफिस के बहार धरना

मेरठ : कचहरी परिसर से कामर्शियल कोर्ट को स्थानांतरित किए जाने के विरोध में सोमवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते पूरे कचहरी परिसर में कामकाज ठप रहा। गुस्साए अधिवक्ताओं ने कलक्टेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। मांग पूरी न होने पर नारेबाजी कर डीएम कार्यालय में धरना दिया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन डीएम को दिया। डीएम ने इस मामले को लेकर मंगलवार को फिर से बैठक करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही अधिवक्ता धरने से उठे। उधर, मंगलवार को मेरठ समेत पश्चिमी उप्र के अधिवक्ता इस मुद्दे को लेकर हड़ताल पर रहेंगे।


सोमवार सुबह अधिवक्ता पंडित नानक चंद सभागार से मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगेराम व महामंत्री नरेश दत्त शर्मा के नेतृत्व में कलक्टेट पहुंचे। अपनी मांग को लेकर कुछ देर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम अनिल ढींगरा से वार्ता के लिए पहुंचे।


अधिवक्ताओं ने अपनी मांग को डीएम के समक्ष रखा। अधिवक्ता जहां कोर्ट को स्थानांतरित न करने की मांग पर अड़े रहे। वहीं, डीएम का कहना था कि उनके पास कोई दूसरा विकल्प स्थान का नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय अवस्थापना समिति का है, उनका नहीं है। इस पर काफी देर तक गहमागहमी होती रही। काफी देर तक हल न निकलने पर नाराज अधिवक्ता डीएम के समक्ष धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक वह मामले का हल नहीं निकालेंगे वह नहीं उठेंगे। अधिवक्ताओं का कहना था कि वह सम्पत्ति विवादित है। साथ ही मुकदमा आज भी अदालत में विचाराधीन है। अधिवक्ताओं ने इस दौरान नारेबाजी भी की।


इसके बाद डीएम ने कहा कि मंगलवार को सुबह 10 बजे अपने कार्यालय में बार पदाधिकारियों के साथ फिर से बैठक करेंगे। मंगलवार को फिर से बैठक के आश्वासन पर अधिवक्ता मान गए तथा वापस लौट गए।



जिला जज ने मुकदमे की जानकारी ली


मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगेराम व महामंत्री नरेश दत्त शर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर जिला जज से भी सोमवार को मिलकर वार्ता की। उनको बताया कि इस भवन का मामला जज खफीफा के न्यायालय में विचाराधीन है। जिला जज ने मुकदमे की जानकारी ली। बताया गया कि मामला वर्ष-2013 से न्यायालय में चल रहा है। धरना व प्रदर्शन में एमपी शर्मा, अजय त्यागी, गजेंद्र सिंह धामा, अशोक शर्मा, गजेंद्र पाल, उदयवीर राणा, डीडी शर्मा, राजेंद्र जानी, अनिल जंगाला, संजय शर्मा, देवकी नन्दन शर्मा, नरेश त्यागी, सरताज आलम, सचिन चौधरी, सतीश रूहासा, गिरजेश शर्मा, अजय मान, सुनील मलिक, झम्मन सिंह वर्मा, तुषार गुप्ता, अंकुर शर्मा सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।



 

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।