बाहर के देशो से आए लोगों की जगह जमातियों पर निगरानी तेज

गाजियाबाद।  कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अब जिले में विदेश से आए लोगों से ज्यादा जमातियों पर निगरानी बढ़ा दी है। दो महीने में बारह देशों से यात्रा करके लौटे करीब दो हजार लोगों पर जमात में शामिल हुए दो सौ लोग भारी पड़ते दिख रहे हैं। फरवरी और मार्च के अंत तक जहां कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा केवल सात था। वह तीन दिन में बढ़कर सीधे 24 पर पहुंच गया। इनमें से 13 जमाती हैं। सबसे अधिक पॉजिटिव रिपोर्ट शनिवार को दस आने के बाद पूरा प्रशासन टेंशन में आ गया है। पूरी सरकारी मशीनरी का ध्यान विदेश से आए लोगों से हटकर सीधे जमातियों एवं उनके संपर्क में आने वाले लोगों पर पहुंच गया है। मसूरी का सात किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया है।



रैपिड रेस्पांस टीम के प्रभारी जी के मिश्रा के मुताबिक अब तक कुल 190 जमातियों को सुंदरदीप, सूर्या अस्पताल एवं आरकेजीआईटी में क्वारंटाइन कर दिया गया है। 13 पॉजिटिव जमातियों को एमएमजी में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। 13 जमातियों के संपर्क में आए करीब सौ लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। मसूरी के चार पॉजिटिव लोगों के 44 स्वजनों को क्वारंटाइन करने के साथ ही उनके सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे दे गए हैं। जिले में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर हाउसफुल होने के बाद शनिवार को इनमें अतिरिक्त बेड बढ़ाने पड़े हैं। सुंदरदीप में 90 की जगह 150 बेड कर दिए गए हैं। सूर्या अस्पताल में 40 की जगह 80 बेड और आरकेजीआइटी में बनाए गए 60 बेड की जगह 120 कर दिए गए हैं। इन तीनों केंद्रों पर केवल जमाती, उनके परिजन और संपर्क में आए लोगों को रखा गया है। एक दर्जन छोटे बच्चों को भी क्वारंटाइन में रखा गया है।


सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक विदेश से आने वाले लोगों की संख्या 1961 है। इनमें से 1472 लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। 489 की 28 दिन की अवधि पूरी हो गई है। अब तक लिए गए कुल 428 कोरोना संदिग्धों में से 23 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो 280 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। तीन पॉजिटिव मरीज ठीक होकर अपने घर पर हैं। 127 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित हैं। सीएमओ डॉ. एन के गुप्ता ने बताया कि अगले तीन दिनों में क्वारंटाइन सेंटरों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। वर्तमान में जिले में 20 पॉजिटिव मामले हैं। इनमें 13 जमाती शामिल है। बताया गया है कि मसूरी के अलावा लोनी, पसौंड़ा, हिडन विहार, मुरादनगर और भोजपुर के जमाती पॉजिटिव मिलने पर उक्त क्षेत्रों को सील किए जाने की तैयारी चल रही है।


Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।