नारियल का तेल, तुलसी का काढ़ा बढ़ाएगा प्रतिरोधक क्षमता
- नारियल का तेल शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगा। साथ ही अगर लोग चाय की जगह तुलसी का काढ़ा प्रयोग करते है तो भी यह कारगर साबित होगा।
पांच प्रकार की तुलसी है अनमोल
- श्याम तुलसी, राम तुलसी, विष्णु तुलसी, वन तुलसी और नींबू तुलसी यदि इन पांचों प्रकार की तुलसी के अर्क का सेवन किया जाए तो किसी भी संक्रमित रोग से बचाव किया जा सकता हैं।
- इस समय तुलसी का प्रयोग लौंग के साथ सुबह शाम चाय में करें। इससे सर्दी जुकाम से बचाव किया जा सकता हैं।
- सुबह उठकर तुलसी के पांच पत्ते खाने से रक्तचाप नियंत्रण में रहता है।
- दिन में एक बार तुलसी का काढ़ा पीने से सर्दी खांसी के अलावा इस मौसम में होने वाली कई प्रकार की एलर्जी से भी राहत मिलेगी।
- तुलसी के पत्तो को जीरे में पीस कर खाने से पाचन क्रिया भी ठीक रहती हैं।
तुलसी में का प्रयोग हम किसी भी मौसम में कर सकते हैं। यह एक ऐसी औषधि हैं, जिसे खाने के अलावा अन्य कई तरह से भी इस्तेमाल किया जाता हैं। सभी के घरों में तुलसी का पौधा आसानी से मिल जाता हैं। इसलिए शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हमेशा चाय और काढ़ा बनाकर पीने में इसका प्रयोग करें।