पाकिस्तान को चीन ने दिया बड़ा धोखा, अंडरवियर से बने मास्क भेजे


कोरोना वायरस से लड़ रहे पाकिस्तान को अपने सदाबहार दोस्त चीन से बड़ा धोखा मिला है। चीन ने हाई क्वॉलिटी N-95 मास्क के नाम पर पाकिस्तान को अंडरगारमेंट्स से बने मास्क भेज दिए हैं। पाकिस्तान सरकार ने इसे अस्पतालों में भी पहुंचा दिया, लेकिन डॉक्टर इसे देखकर हैरान रह गए। डॉक्टरों ने कहा कि ये कोरोना वायरस को रोकने के लायक नहीं हैं और अंडरगारमेंट्स से बने हुए हैं। खबर सामने आने के बाद इमरान सरकार की काफी किरकिरी हो रही है।


पाकिस्तान के एक टीवी चैनल एनबीटीवी ने यह खबर प्रसारित की है। इस टीवी रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने पाकिस्तान को बड़ा चूना लगाया दिया है और हाई क्वॉलिटी N95 मास्क की जगह अंडरगारमेंट से बने मास्क भेज दिए हैं। चीन ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पाकिस्तान को साथ देने का वादा किया था और कहा था कि वह जरूरी चिकित्सा सामग्री भेजेगा।अंडरवियर से बने मास्क ने पोल खोलकर रख दी है कि चीन पाकिस्तान का कितना 'पक्का दोस्त' है। अब यह सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। लोग पाकिस्तान सरकार का मजाक बना रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है। 


पाकिस्तान में शनिवार सुबह तक कोरोना संक्रमण के 2,686 मामले सामने आए हैं। पंजाब में सर्वाधिक 920, सिंध में 783, खैबरपख्तूनख्वा में 311, बलोचिस्तान में 169, गिलगिट में 190, इस्लामाबाद में 68 और पीओके में 9 कोरोना संक्रमित मिले हैं।


Chinese top quality N95 mask made up of undergarment clothing. China Pakistan strong relationship built with undergarments. Hope Pakistan loves these mask, mask with freshener.🤟


Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।