थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने पकड़ा 25 हजार रूपये का ईनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
दिनांक 02.03.2021 को समय 13.45 बजे थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बिजली बम्बा वाईपास पर चैंकिंग कर रहे थे तभी शाप्रिक्स माल की तरफ से आ रही बाईक को रुकने का इशारा किया तो बाईक सवार बदमाश वापस भागने लगे । बाईक सवार बदमाशो की घेरा बन्दी कर पकडने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से बदमाशो ने फायर किया । पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्यवाही मे एक बदमाश घायल हो गया तथा 01 बदमाश फायरिंग करते हुये भागने मे सफल हो गया । घायल बदमाश ने अपना नाम फैसल उर्फ ईशू पुत्र युसुफ नि0 गली नं0 4 काले जादू वाली गली मुमताज नगर मेरठ बताया । घायल अभियुक्त बेहद शातिर किस्म का चैन स्नैचर तथा लूटेरा हैं । थाना ब्रहमपुरी मेरठ से गैगस्टर मे वांछित हैं तथा इनकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा 25000 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित है घायल अभियुक्त को उपचार हेतु भिजवा दिया गया है । आवश्यक कार्यवाही की जा रही है


