पंडीत हरि प्रकाश शर्मा ने कैंट विधान सभा से ठोंकी दावेदारी किया आवेदन
मेरठ - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई हैं समाजवादी पार्टी इसके लिए तैयार नजर आ रही है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेट कर हरि पण्डित ने आगामी 2022 मे होने वाले विधानसभा चुनाव मे कैंट विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी भी पेश की है। जिस पर अखिलेश यादव जी ने आश्वाशन देते हुए आवेदन कर जनता के बीच रहने के आदेश दिये। इस बार सर्व समाज इस चुनाव को लेकर पूरी तरह जागरूक होकर युवा नेतृत्व हरि पण्डित के पक्ष में नजर भी आ रहा है जहाँ हरि पण्डित सर्व समाज मे अपनी सेक्युलर,शालीनता व स्वस्छ और ईमानदार छवि रखते है व पार्टी के प्रति निष्ठावान हैं वही सर्व समाज के युवाओ की भी पहली पसंद के साथ समाजवादी पार्टी का उभरता हुआ पढा लिखा नौजवान चेहरा भी है। कम समय व कम उम्र मे अपने बुते अपना कद बनाने वाले हरि पण्डित का कहना है की मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूँ पार्टी का निर्णय हुआ तो जनता/अपनो के बीच चुनाव लडने को तैयार हूँ हरि पण्डित के कैंट विधान सभा से आवेदन करने के बाद उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर है!
