वार्ड 34 अंबेडकरनगर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी महीने में आती है दो बार
मेरठ: कोरोना वायरस घातक बीमारी को देखते हुए पूरे शहर में लोक डाउन लगा हुआ है। घातक बीमारी के कारण जहां लोगों में डर का माहौल बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ वहीं दूसरी तरफ वार्ड- 34 (शिव शक्ति नगर) के अम्बेडकर नगर क्षेत्र के लोगों खासतौर पर महिलाओं का कहना है कि अम्बेडकर नगर मोहल्ले में सफाई होनी चाहिए। इसी के साथ महिलाओं ने वार्ड के सभासद पर तीखा निशाना लगाते हुए कहना है की महीने में नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी महीने में दो बार आती है और कि कूड़ा उठता नहीं है जिससे मोहल्ला वासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और बिल आने लगे हैं। आखिर इस योजना में भी अधिकारियों की नाकामी साफ झलक रही है। जब टैक्स वसूलने के लिए बिल भेज दिये हैं तो फिर कूड़ा घरों से क्यों नहीं उठाया जा रहा है? इसको लेकर अभी नगर निगम पूरी तरह से तैयार ही नहीं है इसमें किसकी लापरवाही समझे नगर निगम की या क्षेत्रीय सभासद की
