बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, नालियों में कचरा और गलियों में जलभराव
मेरठ वार्ड 6 गांव कुंडा झिला बस्ती में काफी समय से यह हालात सिर्फ इसलिए बनी क्योंकि नालियों की सफाई नही कराई जा रही जैसे कि खड़ंजा वह नाली टूटी हुई है और भारी बारिश होने के कारण जलभराव की समस्या और नालियों का कचरा सड़कों पर फैल रहा है और ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कत व परेशानी हो रही है और गंदगी को अलग-अलग जगह गली-मोहल्लों में बारिश आने से पानी भर जाता है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है एक बार फिर इस बारिश से दिन रात काम करने का दावा करने वाले जिले के कर्मचारियों की पोल खोल दी
