थाना सरुरपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0स0 226/2021 धारा 302/307 भादवि के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
दिनाँक 14/07/2021 की रात्रि मे थाना सरुरपुर मेरठ पर सतबीर पुत्र अभेराम निवासी कस्बा खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ मय मजरूब अंकुर पुत्र फकीरू निवासी कस्बा खिवाई थाना सरूरपुर मेरठ (घायल) द्वारा थाना सरूरपुर आकर बताया कि दिनांक 14.07.2021 को समय करीब 23.15 बजे रात्रि में अभियुक्त सुरेन्द्र उर्फ कल्लू पुत्र केदार सिंह निवासी कस्बा खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ द्वारा वादी के पुत्र सुमित की रंजिशन गोली मार कर हत्या कर देने तथा वादी के चचेरे भाई अंकुर पुत्र फकीरू उपरोक्त को घायल कर देने पर मौके पर ही स्थानीय लोगो द्वारा अभियुक्त सुरेन्द्र उर्फ कल्लू को पकड कर पिटाई कर देना लेकिन अभियुक्त सुरेन्द्र उर्फ कल्लू द्वारा तमन्चा लहराते हुए मौके से भाग जाना । घायल अंकुर उपरोक्त को तत्काल ही उपचार हेतु भेजा गया तथा वादी श्री सतवीर उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना सरूरपुर पर मु0अ0स0 226/2021 धारा 302/307 भादवि बनाम अभियुक्त सुरेन्द्र उर्फ कल्लू पुत्र केदार सिंह निवासी कस्बा खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ पंजीकृत किया गया तथा थाना सरुरपुर मेरठ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दबिश देकर वांछित/फरार अभियुक्त सुरेन्द्र उर्फ कल्लू उपरोक्त को दिनाँक 15/07/2021 की सुबह करीब 04.30 बजे मय आला कत्ल एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस 315 बोर के साथ सरधना बिनौली रोड पर चोर घटा रोड से गिरफ्तार किया गया ।
