02 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
दिनांक 24-7-2021 को थाना कंकरखेड़ा के उपनिरीक्षक सूरजपाल चौकी प्रभारी योगी पुरम को सूचना मिली कि एक महिला मद्रासी कॉलोनी में अवैध गांजे का कारोबार कर रही है । जिसके तहत मुखबिर की सूचना पर महिला अंजलि पत्नी पल्ले स्वामी निवासी मद्रासी कॉलोनी जवाहर नगर थाना कंकरखेड़ा मेरठ को महिला पुलिस की मदद से हिरासत में लिया गया । इसकी जामा तलाशी नियमानुसार लिए जाने पर उसके पास से 2 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ ।
