02 शातिर लुटेरे व चैन स्नैचर को पब्लिक ने रंगे हाथ पकड़ा
मेरठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन के सफल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नौचंदी की अगुवाई में मौहल्ला फूलबाग में एक महिला से चैन लूट कर भाग रहे 02 शातिर लुटेरे(चैन स्नैचर) राजू वर्मा व हरीश कुमार सक्सैना को जनता के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्तगण के कब्जे से लूटी गई चैन व घटना में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर मोटर साईकिल DL 9S AA 9011बरामद हुई हैं। घटना के सम्बंध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 287/21 धारा 392/411आईपीसी पंजीकृत हुआ है। इसके अतिरिक्त थाना हाजा के मु0अ0सं0 268/21धारा 392आईपीसी से संबन्धित लूटी गई सोने की चैन भी अभियुक्त गण के कब्जे से बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर अभियोग धारा 411आईपीसी की वृद्धि की गई है। अभियुक्त गण को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
