देह व्यापार का कार्य करते 09 अभियुक्त गिरफ्तार। 02 लडकियों का रैस्क्यू किया गया
ए0एच0टी0यू0 पुलिस टीम द्वारा थाना कंकरखेडा पुलिस बल के सहयोग से आज दिनांक 01.07.2021 को HOTEL THE LION KING रोहटा बाईपास संस्कृति रिसोर्ट के पास थाना कंकरखेडा प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश दी गयी तो होटल मे लडकियों व ग्राहकों को बुलाकर देह व्यापार का कार्य किया जा रहा था। मौके पर होटल मैनेजर , रिसेप्शनिस्ट, दलाल, ग्राहक, आदि 09 अभियुक्तगण (08 पुरुष 01 महिला) को गिरफ्तार किया गया तथा 02 लडकियों का रैस्क्यू किया गया अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
