पुलिस द्वारा 10 वर्ष के वीर को ग्वालियर मध्य प्रदेश से लाकर परिजन सुपुर्द किया
दिनांक 26.02.2021 को एक बच्चा नाम वीर उम्र 10 वर्ष पुत्र बिंदा नि0 मंगतपुरम थाना ब्रहमपुरी मेरठ घर के बाहर खेलते हुये कहीं चला गया था जो वापस नही आया था । जिसके सम्बन्ध में गुमशुदा बच्चे की मा आवेदिका श्रीमती फूल कुमारी पत्नी बिन्दा नि0 मगंतपुरम झुग्गी झोपडी थाना ब्रहमपुरी मेरठ ने दिनाकं 02/07/021 को थाने पर सूचना दी सूचना पर ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये बच्चे की तलाश शुरु कर दी तथा गुमशुदा बच्चे को ग्वालियर मध्य प्रदेश से तलाश कर वापस लाकर परिजन श्रीमती फूल कुमारी उपरोक्त के सुपुर्द किया गया । जनता द्वारा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है ।
