भारत की तरफ से 127 खिलाडी ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे
भारतीय जनता युवा मोर्चा के छेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम ने की मेरठ लाल कुर्ती स्थित एसजीएम गार्डन में की प्रेस वार्ता। सुखविंदर सोम ने बताया कि भारत की तरफ से 127 खिलाडी ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे जो आब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधि दल है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ओलंपिक खिलाड़ियों को #Cheer4India नामक एक अभियान के माध्यम से उनका उत्साह वर्धन कर रहे हैं। भाजयुमो भी सरकार के आवाहन का समर्थन करते हुए युवाओं को अनुशासित और एथलीटों की तरह मजबूत होने के लिए प्रोत्साहित करेगा। आगामी 16 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के सभी प्रतिभागियों को ऐसी चुनौतियों जो कि उनकी शारीरिक और मानसिक फिटनेस को बढ़ाती हो, जैसे चलना, दोडना, साइकिल चलाना, ध्यान, प्राथना, सुबह जल्दी उठना आदि करने के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही एक पोर्टल भी जारी किया है। जिसमें पंजिकरन करने के बाद चुनौतियां सफलतापूर्वक पूरी करके उंहें उस पोर्टल पर अपलोड करना होगा जिस के बाद उपहार के रूप में पहले 10 प्रतिभागियों को भाजयुमो मर्चेंडाइज, एवं अन्य वर्चुअल मेडल दिए जाएंगे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा, पूर्व महानगर महामंत्री नीरज मित्तल, मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग उपस्थित रहे।
