मेरठ में मनाया महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का 61 वां जन्मदिवस

 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे का 61वा जन्मदिवस शिवसेना मेरठ इकाई द्वारा शिव सेना कार्यवाहक जिला प्रमुख व महानगर प्रमुख मोहित त्यागी के नेतृत्व में छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय पर धूम-धाम से मनाते हुऐ उद्धव ठाकरे की दीर्घायु हेतु हवन का आयोजन कर मंगल-कामना की गई तथा केक काट कर शुभकामनाएं देते हुऐ मिठाई वितरण किया गया। इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि उद्धव ठाकरे जी के नेतृत्व में शिवसेना महाराष्ट्र सहित पूरे देश में बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है, प्राकृतिक प्रकोप व महामारी से जूझ रहे महाराष्ट्र को जिस कुशलता से उद्धव ठाकरे संभाल रहे हैं उसकी प्रशंसा आज चारों ओर हो रहीं हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में  शिवसेना का भविष्य उज्जवल है। इस अवसर पर अवधेश शर्मा, अवनीश आर्य, प्रदीप सक्सेना,स्वाति धामा, सोनिया उत्तम, अंजली, अलीशा, दीपा,कमल प्रजापति, यासीन खान , रविन्द्र ध्यानी, योगेश कौशिक, गौरव राजपूत, मुजाहिद,विनित जैन, आर पी सिंह, मनीष सारस्वत, मुकेश शर्मा, प्रवीण शुक्ला, सहेंद्र तोमर,तिलक राम, संदीप मित्तल, अफजल, चितरंजन स्वरूप, सुरेन्द्र पप्पी, धर्मपाल टांक, अमरनाथ, विश्वजीत रावत, यतेन्द्र रोमी, दीपक यादव, अमित गिरि,हसनेन,वाजिद मलिक, प्रदीपकुमार, प्रेम शंकर, अनिल शर्मा,परसूराम, पियुष प्रताप,पवन पार्चा, चीकू, देवदत्त शर्मा, दिनेश कुमार, हसनेन, आदि शामिल रहे।


Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।