नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का अपराधी सबी गिरफ्तार
थाना नौचन्दी पुलिस द्व्रारा 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का अपराधी सबी अब्बास पुत्र कमर अब्बास निवासी म0नं0- 535 सैक्टर 04 शास्त्रीनगर थाना नौचन्दी जनपद मेरठ को सोहराब गेट बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। दिनांक 30.6.2021 को अभियुक्त सबी अब्बास द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 452/376 भादवि व 3/4 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत है। थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अभियुक्त उपरोक्त को साक्ष्य के क्रम में गिरफ्तार कर लिया गया। थाना नौचंदी पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
