महावीरा हास्पिटल के मालिक यशपाल चौधरी हत्याकांड का खुलासा
दिनांक 30/06/2021 को जय शिव धर्मकांटा बागपत रोड पर कमरे के अंदर यशपाल चौधरी (मृतक) सो रहा था अज्ञात हमलावरो द्वारा यशपाल सिंह उम्र 82 वर्ष की गोलिंया बरसाकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी, जिसके सम्बन्ध में उसके पुत्र नरेन्द्र सिंह द्वारा थाना टीपीनगर पर मु0अ0स0 386/2021 धारा 302 भादवि पंजीकृत कराया गया था । महावीरा हास्पीटल में लगे कैमरो की सीसीटीवी फुटेज द्वारा बदमाशो की तलाश की गयी । यशपाल चौधरी व उसके पुत्रो में पैतृक सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था । मृतक यशपाल चौधरी स्वयं महावीरा हास्पीटल की देखरेख करता था व संचालन करता था । मृतक यशपाल चौधरी के चार पुत्र सतेन्द्र, नरेन्द्र, धर्मेन्द्र, अमित है । मृतक यशपाल चौधरी द्वारा अपनी सम्पत्ति व हास्पीटल में पुत्र नरेन्द्र को पूर्व में अधिक हिस्सा दिया गया था । अन्य पुत्रो के हिस्से में कम-कम सम्पत्ति बांटी गयी थी । अब वर्तमान में मृतक यशपाल चौधरी द्वारा उक्त सम्पत्ति को बेचकर अपने सभी पुत्रो में बराबर बराबर बांटना चाहता था । जिस कारण सम्पत्ति को अपने हाथ से जाता देख नरेन्द्र द्वारा मुनव्वर अली उर्फ मोनू पुत्र तसव्वर अली निवासी ग्राम सलारपुर थाना रोहटा मेरठ जो महावीर हास्पीटल का संचालक है जिसको उक्त हास्पीटल नरेन्द्र ने ही दिलवाया था, मृतक यशपाल चौधरी द्वारा मुनव्वर अली उर्फ मोनू उक्त हास्पीटल को खाली कराना चाहता था व एक तारीख तक खाली करने का दबाव बना रहा था जबकि नरेन्द्र नही चाहता था कि मुनव्वर हास्पीटल को खाली करे । मृतक यशपाल चौधरी नरेन्द्र के साथ गाली गलौच करता रहता था । उक्त हास्पीटल व बदांयू की 180 बीघा जमीन को बेचकर सभी लडको में बराबर देना चाहता था । हास्पीटल का एक तिहाई हिस्सा व 80 बीघा जमीन नरेन्द्र के नाम पर ही है और इसी रंजिश से नरेन्द्र द्वारा मुनव्वर अली उर्फ मोनू को आधा किराया देने व हास्पीटल में आधे का हिस्सेदार बनाने का लालच देकर अपने पिता यशपाल चौधरी की हत्या करने का षडयंत्र रचकर मुनव्वर अली उर्फ मोनू के जानकार शार्प शूटर नूर आलम पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम सलारपुर थाना रोहटा मेरठ । जिस पर किसी का कर्ज था, का कर्ज चुकाने व 50 हजार रूपये अन्य देने के नाम पर यशपाल चौधरी की हत्या की योजना बनायी तथा यशपाल चौधरी के सम्बन्ध में जय शिव धर्मकांटा पर सोने की जानकारी दी और उक्त योजना के अनुसार दिनांक 30/06/2021 को अभियुक्त नूर आलम द्वारा पिस्टल से गोलियां बरसाकर यशपाल चौधरी की निर्मम हत्या कर दी थी । 1.नरेन्द्र पुत्र स्व0 यशपाल चौधरी निवासी 312 मुल्तान नगर बागपत रोड थाना टीपीनगर,मेरठ
2.मुनव्वर अली उर्फ मोनू पुत्र तसव्वर अली निवासी ग्राम सलारपुर थाना रोहटा मेरठ 3. नूर आलम पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम सलारपुर थाना रोहटा मेरठ
