एसएसपी ने पीड़ितों के लिए किया व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी
मेरठ। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एक नई पहल शुरू की है, एसएसपी ने जनता के हित में वोटसप हेल्पलाइन नंबर 8077974308 जारी किया है, अब कोई भी पीड़ित वोटसप हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। यह, पहल कितनी कारगर साबित होगी यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर शुरू होने क बाद कोई भी हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है जिसे एसएसपी कार्यालय से संज्ञान लेकर कर वहां से संबंधित थाने को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए जाएंगे।
