वेद इंटरनेशनल स्कूल में पाचास प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी
वेद इंटरनेशनल स्कूल ने उन अभिभावकों के बच्चों की फीस में छूट देनें की घोषणा की है जो वैक्सीन ले चुके है। ऐसे लोगों के बच्चों को अलग-अलग छूट देने की तैयारी है।गु
रूवार को वेद इंटरनेशनल स्कूल की ओर से एक पत्रकारवार्ता हुई जिसमे वेद इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अजीत कुमार ने जानकारी दी कि कोरोना काल में सभी स्कूलों की आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक हो गई है। अधिकतर स्कूलों की फाईनेश्यिल कंडीशन बेहद खराब है। उनके स्कूल को ही दो से ढाई लाख रूपये प्रतिमाह का खर्च वहन करना पड़ रहा है ।जो पिछले डेढ़ सालों से लगातार जारी है। दूसरी ओर महामारी के दौर में अभिभावकों के सामनें भी काफी मुश्किलें आकर खड़ी हो गई ।लेकिन कोरोना से बड़ी मुसीबत कोई और नही हो सकती। ऐसे में वैक्सीन ही इसका उपाय है। लेकिन वैक्सीनेशन के लिए भी लोगो को जागरूक करना ज़रूरी है, इसी लिए वेद इंटरनेशनल स्कूल ने यह सुविधा दी है कि जो अभिभावक वैक्सीनेशन कराकर उनके स्कूल में आएंगे उनके बच्चों को पाचास प्रतिशत तक भी छूट दी जाएगी।

