मस्जिद की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत
मेरठ में शुक्रवार दोपहर मस्जिद की दूसरी मंजिल की दीवार भरभराकर गिर गई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 की हालत गंभीर है। हादसा उस वक्त हुआ जब मस्जिद में जुमे की नमाज चल रही थी। दीवार गिरने से नमाज पढ़ रहे 9 लोग दब गए। घायलों की चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी घटना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की अहमदनगर मस्जिद की है। जब यह हादसा हुआ उस वक्त मस्जिद में करीब 40 लोग नमाज पढ़ रहे थे। तभी अचानक दूसरी मंजिल की एक दीवार नमाजियों पर गिर गई। 9 लोग मलबे पर दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
