विधवा महिला के साथ बलात्कार करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया
मेरठ घर में सो रही विधवा महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रात 2:00 बजे जाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने बच्चों के साथ घर मे सो रही थी। इसी दौरान छत के रास्ते गांव निवासी अय्यूब पुत्र सदाकत उसके घर में कूद गया। जिसके बाद उसने विधवा महिला को काबू में करके उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है इस बारे में किठौर थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपी की तलाश में दबिश जारी है।
