सूदखोर से परेशान युवक ने एसएसपी ऑफिस जाकर जहर खाया
मेरठ में सूदखोर से परेशान होकर एक युवक ने मंगलवार एसएसपी ऑफिस में पहुंचकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक के जहर खाने की जानकारी लगते ही एसएसपी ऑफिस में खलबली मच गई। पुलिसकर्मियों ने युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई जानकारी के अनुसार मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी निवासी देवेंद्र सिंह ने अपने पड़ोसी से दस साल पहले एक लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि पड़ोसी ने 10 साल में ब्याज लगाकर 10 लाख रुपए कर दिए। रुपये न लौटाने पर उसका मकान गिरवी रख लिया, बताया कि वह पड़ोसी को दो लाख रुपए दे भी चुका था।इसके बावजूद पड़ोसी उसके मकान के कागज देने को तैयार नहीं है, जिससे परेशान होकर देवेंद्र ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर पहुंच कर सल्फास खा लिया। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी लगते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
