नाले में तैरता मिला गला सड़ा युवक का शव
मेरठ। थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव नारंगपुर के नाले में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मेरठ से बड़ौत रोड पर कैथवाड़ी चौराहे से गांव नारंगपुर जाने वाले रास्ते पर नाले में आज दोपहर एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी, जिसे देखेते ही लोगो के होश उड़ गये।आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस की दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने लोगो की मदद से शव को बाहर निकाला। युवक का दुर्गंध युक्त शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। देखने से शव काफी पुराना लग रहा था।जिसे पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
