थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मेरठ थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए थाना सदर बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 286/19 धारा 420 भादवि मे अभियुक्त के द्वारा धोखाधड़ी कर प्लाट दिलाने के नाम पर 16 लाख रूपये (16,00,000 रूपये) की ठगी की गयी थी और अभियुक्त तभी से वांछित चल रहा था । अभियुक्त के द्वारा संगीता नामक महिला नि0 गाजियाबाद को झांसे में लेकर उस से 28.5 लाख की ठगी भी कर चुका है । अभियुक्त राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र चरण सिंह नि0 गाँव दुजाना थाना बादलपुर जिला गौतमबुद्ध नगर हाल निवासी बालाजी एन्कलेव गली न0 3 टीएफ 02 गोविन्दपुरम गाजियाबाद एक बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है, जिसको दिनांक 09.07.2021 को भैसाली रोडवेज बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
