प्रेम प्रसंग से नाराज एक भाई ने अपनी बहन के प्रेमी को उतारा मौत के घाट
मेरठ सदर थाना क्षेत्र के भूसा मंडी में प्रेम प्रसंग से नाराज एक भाई ने अपनी बहन के प्रेमी को प्लानिंग करके फोन करवा कर बुलाया और फिर प्रेमी की सरेआम गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हो गया। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही है स्पोर्ट्स कारोबार से जुड़ा सलीम भूसा मंडी इलाके की रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बहन के प्रेम प्रसंग को लेकर लड़की का भाई मोहसिन इसका विरोध करता था। जिसके चलते मोहसिन ने झूठी शान की खातिर सलीम की हत्या की साजिश रच डाली मोहसिन ने प्लानिंग करके अपनी बहन से फ़ोन करवाकर सलीम को घर बुलाया। सलीम के घर पहुंचने पर मोहसिन उससे झगड़ने लगा। जिसके बाद मोहसिन से सड़क पर ही सलीम को गोली मार दी। सलीम को गोली मारने के बाद मोहसिन मौके से फरार हो गया। इलाके के लोगों ने हत्या का यह दिल दहला देने वाला नजारा अपनी आंखों से देखा। सुबह सवेरे हत्याकांड की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस अभी तक हत्यारे का कोई सुराग नहीं जुटा पाई है।

