पहली बारिश से मेरठ शहर का हुआ बुरा हाल नगर निगम के दावों की खुली पोल
पहली बारिश ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीे लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। शहर में जगह - जगह जल भराव होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामान करना पड़ा।
वहीं दूसरी तरफ लोगों के लिए आफत की बारिश हुई। शहर में जगह जगह बारिश ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी। यहां वाहनों से चलना तो दूर लोग पैदल चलने में भी हिचकिचा रहे थे। सड़कको पर पानी भरा हुआ है इस बारे में सोचकर लोग समझदारी से पैर रख रहे थे, ताकि वह पानी में गिर ना जाएं।वहीं जब लोगों से बारिश से हुए जलभराव को लेकर बात की तो लोगों का कहना है कि नगर निगम वादे तो बहुत करता है बारिश होने से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। नगर निगम ने बारिश से निपटने के लिए कोई काम नहीं किया है।

