चोरी की मोटरसाइकिल मय लूट के माल के साथ दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
दिनांक 02-03/07/2021 को रात्रि 23.00 बजे मे दो अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्तियो द्वारा श्रेष्ठ ठाकुर निवासी 173/2 शास्त्रीनगर थाना नौचन्दी मेरठ जोकि डिश का काम करता है । काम समाप्त कर अपनी मोटरसाइकिल से हापुड अड्डे की तरफ से अपने घर जा रहा था । अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोला कुँआ रोड पर श्रेष्ठ ठाकुर उपरोक्त को रोककर पर्स जिसमे 4200/- रूपये थे लूट कर फरार हो गये थे । जिसके संबंध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 123/21 धारा 392/506 भादवि बनाम दो व्यक्ति अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत हुआ था । लूट के सफल अनावरण हेतु थाना हाजा पर एक टीम गठित की गयी थी । मुखबिर की सूचना पर दिनांक 08/07/2021 समय 04.30 बजे चैकिंग एवं गस्त के दौरान दो शातिर लुटेरों को मय लूट के माल के गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुयी । अभियुक्त गण के कब्जे से लूट में प्रयुक्त मोटर साइकिल स्पैलन्डर रंग लाल रजि0न0 यूपी15एडी8436 व 1700/- रूपये बरामद हुये 1- जुबैर उर्फ कुल्लक पुत्र इस्लाम निवासी बेकरी वाली गली चार खम्बा रोड समर गार्डन थाना लिसाडी गेट मेरठ उम्र 20 वर्ष (टायर पंचर का काम)2- जीशान पुत्र मोईन निवासी बुनकर नगर चौपले के पास इस्लामाबाद वाली गली चार बन्द गली थाना लिसाडी गेट मेरठ ( कम्प्यूटर मशीन कपडे का काम) आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
