शिवसैनिकों ने कलैक्ट्रेट पर खाली बर्तन बजाकर केन्द्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग
बढ़ती मंहगाई पर लगाम लगाने में नाकाम केन्द्र सरकार के विरोध में में शिवसैनिकों ने कलैक्ट्रेट पर खाली बर्तन बजाकर केन्द्र सरकार को को बर्खास्त करने की मांग राष्ट्रपति से की। शिवसैनिकों का नेतृत्व महानगरप्रमुख मोहित त्यागी ने किया। इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई अपने चरम पर है, सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुऐ जहां पैट्रोलियम पदार्थों की कीमतें नया इतिहास रच रहीं हैं वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की सब्सिडी खत्म करके केन्द्र सरकार ने बढ़ती मंहगाई की आग में घी डालने का काम किया है । जिससे नोटबन्दी, जीएसटी व लॉकडाउन से मरी आम जनता को राहत देने की बजाऐ मंहगाई के बोझ तले मारने का काम केन्द्र सरकार द्वारा किया जा रहा है, एक ओर आम जनता कोरोना के कारण जहां अपना व्यवसाय व रोजगार खोती जा रही है , वहीं केन्द्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई अब कोढ़ में खाज का काम कर रही है, ऐसी जनविरोधी सरकार को राष्ट्रपति तुरंत बर्खास्त करें ।। घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी पुनः शुरू की जाऐ व पैट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर लगाम लगाकर बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाऐ
