थाना ए0एच0टी0यू0 व थाना रेलवे रोड पुलिस की सयुक्त कार्यवाही द्वारा बन्धुआ मजदूरी करने वाले 09 नाबालिग बालकों को कराया रेक्स्यू
अवगत कराना है कि
पुलिस अधीक्षक अपराध मेरठ के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी महिला थाना/ए0एच0टी0यू0/ थाना प्रभारी ए0एच0टी0यू0 को चाइल्ड हेल्प नं0 1098 से प्राप्त सूचना पर प्रभावी कार्यवाही हेतु लगाया गया था। अज्ञात कॉलर द्वारा फोन करके सूचना दी कि 20 से 30 बालक अज्ञात आयु लगभग 08 से 15 वर्ष से भटीपुरा रेलवे रोड थाने के पीछे गली में कुछ व्यक्तियों द्वारा बालकों से बधॅुआ मजदूरी करायी जा रही है। कॉलर द्वारा यह भी बताया गया कि यह सभी बालक बंगाल के स्थानीय निवासी है। जिन्हे बालश्रम कराने के लिये लाया गया है, बालकों से घर का कार्य कराया जाता है। उक्त सूचना पर थाना ए0एच0टी0यू0 व थाना रेलवे रोड पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में कॉलर द्वारा बताये गये स्थान पर दबिश दी गयी तो मकान मालिक शेख अब्दुला अली पुत्र शेख अब्दुल सलाम निवासी 35 एटी भटीपुरा थाना रेलवे रोड मेरठ के मकान से 04 नाबालिग बच्चों व मकान मालिक अमल पुत्र पोले निवासी भटीपुरा थाना रेलवे रोड मेरठ से 05 बच्चों को रेक्स्यू किया गया है। रेक्स्यू किये गये बच्चों को राजकीय बाल गृह बालक जनपद मेरठ में भेजा गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


