थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अवैध गांजा सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार
दिनाँक 06.3.2022 को थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 2 किलो 600 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्तगण 1. श्रीमती शाइस्ता पत्नी आस मौहम्मद उर्फ भूरा निवासी झाड़ू वाली गली खत्ता रोड थाना ब्रह्मपुरी मेरठ उम्र 32 वर्ष, 2. आस मौहम्मद उर्फ भूरा पुत्र मुस्तफा निवासी झाड़ू वाली गली खत्ता रोड थाना ब्रह्मपुरी मेरठ उम्र 42 वर्ष को झाडू वाली गली खत्ता रोड से उपरोक्त दोनो अभियुक्तो से 1280-1320 ग्राम गांजा कुल 2 किलो 600 ग्राम सहित गिरफ्तार किया गया है । जिसके सम्बन्ध मे थाना ब्रहमपुरी मेरठ पर मु0अ0स0 52/22, 53/22, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।