वैश्य समाज सेवा समिति रजिo उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह बेगम पुल स्थित भगवान पैलेस पर मनाया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद माननीय राजेंद्र अग्रवाल जी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ श्रीमान विनीत शारदा जी एवं संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने संयुक्त रूप से महाराजा अग्रसेन जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया* महाराजा अग्रसेन जी की आरती के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ विशिष्ट अतिथियों मे नव निर्वाचित मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल महानगर अध्यक्ष श्रीमान मुकेश सिंगल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ विनीत शारदा जी एवं प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लेखक श्रीमान डॉक्टर सुबोध गर्ग जी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाईकार्यक्रम का संचालन श्रीमती रुचि सिंघल एवं ने किया।कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राधा कृष्ण जी के स्वरूप द्वारा फूलों द्वारा होली खेली गई इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा होली के अवसर पर सुंदर आयोजन किया गया है भविष्य में वैश्य समाज को संगठित करने हेतु निरंतर प्रयास किया जाता रहेगा इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों के साथ प्रिंस गुप्ता बृजेश गुप्ता संजीव गोयल कपिल जैन शुभम रस्तोगी पार्षद हर्ष अग्रवाल विकास मित्तल विपुल सिंगल नितिन गर्ग राजीव गुप्ता पुट्टी हिमांशु अग्रवाल मोनू गर्ग राहुल गुप्ता रोमेश गुप्ता नीतू गुप्ता रीना अग्रवाल राधिका अत्रे अर्चना आशा मनीषा गुप्ता आरती गुप्ता प्रीति गर्ग प्रीति गुप्ता पुष्पा गुप्ता राधा गर्ग प्रवीण सिंगल आदि उपस्थित रहे