थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा 04 अन्तर्राजीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 60 किलो गांजा कीमत लगभग 5,00,000/- रूपये तथा घटना मे प्रयुक्त ईको गाडी बरामद
मेरठ थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 04 अभि0गणो को गिरफ्तार किया है जिसके कव्जे से 60 किलो ग्राम गांजा मय एक ईको गाडी यूपी 15 डीएम 1897 रंग ग्रे मय 02 फर्जी नम्बर प्लेट के बरामद किया गया है, इस समबन्ध मे थाना टीपीनगर पर मु0अ0सं0 03/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 419/420 भादवि पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है ।
*संक्षिप्त विवरणः* दिनांक 03/01/2022 को थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक ईको गाडी यूपी 15 डीएम 1897 रंग ग्रे को रोका गया परन्तु वह गाडी सवार युवक भागने लगे । टीपीनगर पुलिस द्वारा घेर कर चौकी मलियाना के पास पकड लिया गया पूछताछ में बताया कि सुषमा सांसी पत्नी प्रहलाद सांसी निवासी मौक्षपुरी रोहटा रोड गोलाबढ थाना टीपीनगर मेरठ के लिये हम लोग काम करते है उनके द्वारा फोन पर बताया जाता है कि हरियाणा खतौली से गाडी लाना है । इस गाडी मे पिछली सीट के नीचे काट कर लोहे के अन्दर चेम्बर बनाकर गांजा छिपाये है । इस कार्य के लिये हम लोगो को सुषमा द्वारा पैसे दिये जाते है । पूर्व मे भी हम लोग 2-3 बार यह काम कर चुके है इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी को मौके पर बुलाया गया जिनके समक्ष पुलिस बल द्वारा गाडी की तलाशी ली गयी सीट के नीचे बने होल से 60 किलो गांजा कीमत लगभग 5,00,000/- रूपये बरामद हुए व 04 अभियुक्त 1. कुन्दन कुमार पुत्र अर्जुन शर्मा निवासी ग्राम भवानी टोला पोस्ट रामपुर दियेरा थाना मनेर जनपद पटना बिहार उम्र करीब 33 वर्ष 2. हिमांशु शर्मा पुत्र ब्रजकुमार शर्मा निवासी पुष्पविहार पुराना शिव मंदिर के पास शेखपुरा थाना टीपीनगर मेरठ उम्र करीब 23 वर्ष 3. अनुज कुमार पुत्र ब्रजमोहन शर्मा निवासी ग्राम कुराली थाना जानी मेरठ उम्र करीब 22 वर्ष 4. कृष्ण कन्हैया पुत्र नरेन्द्र नाथ शर्मा निवासी ग्राम भवानी टोला पोस्ट रामपुर दियेरा थाना मनेर जनपद पटना बिहार उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।
