थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा एक शातिर चरस तस्कर, चरस व नकदी सहित गिरफ्तार
मेरठ में क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा आज दिनांक 02.01.2023 को मुखबिर की सूचना पर एक शातिर चरस तस्कर अभियुक्त संजय सिंह पुत्र सिमरू निवासी ग्राम सोलदा थाना किठौर जनपद मेरठ को लक्ष्मणपुरी गली नं0 4 से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 105 ग्राम चरस व 1050 रूपये बरामद हुए। अभियुक्त के विरूद्ध बरामदगी के आधार पर थाना ब्रहमपुरी पर मु0अ0सं0-04/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
