सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल द्वारा शुक्रवार को विभिन्न कक्षाओं की किताबें प्रेरणा बुक बैंक को प्रदान की गईं
सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल द्वारा शुक्रवार को विभिन्न कक्षाओं की किताबें प्रेरणा बुक बैंक को प्रदान की गईं। ये सभी किताबें स्कूल प्रबंधन की ओर से अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं के माध्यम से एकत्रित की गईं हैं।
पांच राज्यों में संचालित किताब घर प्रेरणा बुक बैंक की ओर से जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को उपलब्ध पुस्तकें नि:शुल्क प्रदान की जाती हैं। क़िताब घर का कार्यालय एन ए एस डिग्री कॉलेज के पास है, इसके लिए किताब घर की ओर से अभियान भी चलाया जाता है। लोहिया नगर स्थित सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल के टीचर्स द्वारा पुराने सत्र के सभी छात्र-छात्राओं को अपनी पुस्तकें दान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। इस दौरान स्कूल में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान ,अंग्रेजी, जीके समेत अन्य विषयों की सैंकड़ों पुस्तकें एकत्र हुईं। शुक्रवार को प्रधानाचार्य मनीषा जैन जी ने प्रेरणा बुक बैंक के संस्थापक सदस्य संजय कुमार शर्मा को सभी किताबें प्रदान कीं। संजय शर्मा ने कहा कि नई पुस्तकें खरीदने में असमर्थ छात्र-छात्राएं उनसे यह पुस्तकें निशुल्क ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेरणा बुक बैंक 7 वर्षों से जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क किताबें उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। फादर निर्मल राज होर्मिस ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में सहयोग की भावना बढ़ती है। इस दौरान सीओओ आयुषी काजला, अमिता शर्मा, कुलदीप दीक्षित आदि रहे।

