थाना रोहटा द्वारा चोरी किए गए लोहे के पाईप सहित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना रोहटा पर श्री रजय कुमार पुत्र श्री जयसिंह निवासी ग्राम भगवानपुर नागल थाना दोघट जनपद बागपत, हाल तैनाती सहायक प्रबन्धक सुरक्षा किनौनी शुगर मील लिमिटेड मेरठ ने अभियुक्त पिन्टू पुत्र रामपाल निवासी ग्राम उकसिया थाना रोहटा जनपद मेरठ द्वारा किनौनी शुगर मील यार्ड से लोहे के पाईप चोरी करना तथा भागते समय मय माल के पकडे जाने के सम्बन्ध में सूचना अंकित करायी थी जिसके संबंध में थाना रोहटा पर मु0अ0सं0 67/23 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त पिन्टू को आज दिनांक 17.05.23 को किनौनी मील से गिरफ्तार किया गया।
