8 वें मीडिया क्रिकेट चैलेंजर कप के सेमीफाइनल मे राष्ट्रीय एकादश, दैनिक जनवाणी, दैनिक जागरण पहुँची।
स्थानीय आईटीआई साकेत के मैदान पर खेले जा रहे 8 वें मीडिया क्रिकेट चैलेंजर कप मे आज दो मैच खेले गये। पहले मैच मे टॉस राष्ट्रीय एकादश ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए।
स्कोर : राष्ट्रीय एकादश 20 ओवरों मे 6 विकेट 179 रन बनाये। फैज 64, हामिद 35 रन
बॉलिंग : कमल, अब्दुल और संजय वर्मा ने दो दो विकेट लिये।
स्कोर : सांध्य एकादश 20 ओवरों मे 9 विकेट पर 149 रन बनाये। अब्दुल 44, राजा 34, रामिश 30 रन
बॉलिंग : फैज, सलमान ने दो दो, दुष्यन्त, हामिद, मनोज ने एक एक विकेट लिया।
दूसरे मैच मे टॉस दैनिक जनवाणी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए।
स्कोर : दैनिक जनवाणी 20 ओवरों मे 8 विकेट पर 171 रन बनाये। मुकुल 57, मोहित 51, रजत 25 रन
बॉलिंग : सनी 3, रजनीश 2, रवि तिवारी और सचिन ने एक एक विकेट लिये।
स्कोर : दैनिक जागरण 18.1 ओवरों मे 7 विकेट पर 172 रन बनाये। विशाल 50, रजनीश 42, सचिन 17 रन।
बॉलिंग : सचिन 3, अश्वनी और रजत ने दो दो विकेट लिये।
मुख्य अतिथि संदीप सिंघल, कुलदीप सिंह, टूर्नामेंट के उपाध्यक्ष नासिर सैफी, नवीन सिंह, सुरैश गिल ने पहले मैच का मैन ओफ दा मैच राष्ट्रीय एकादश के फैज, और दूसरे मैच का मैन ओफ दा मैच दैनिक जागरण के विशाल को देकर सम्मानित किया।
आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि कल 8 वें मीडिया क्रिकेट चैलेंजर कप मे अंतिम लीग मैच हिन्दुस्तान इलेवन व अमर उजाला इलेवन के बीच सुबह 10 बजे से मैच खेला जायेगा।
अतहर अली ने बताया कि 8 वें मीडिया क्रिकेट चैलेंजर कप मे सुशील कुमार सिंह प्रधानाचार्य डीएन इंटर कॉलेज, अरुण कुमार शर्मा प्रधानाचार्य सनातन धर्म इंटर कॉलेज, आनंद शर्मा पूर्व मण्डल प्रभारी, जोगेन्द्र सिंह हॉकी प्रशिक्षक सनातन धर्म इंटर कॉलेज को
सम्मानित किया जायेगा।
