पत्रकारों को अपनी फरियाद लेकर अधिकारी के दरवाजे पर पहुंचना पड़ रहा है..

 उत्तर प्रदेश में माफिया राज खत्म हो गया है? कानून का राज चल रहा है क्योंकि ये योगीराज चल रहा है... लेकिन दोस्तों इतना सब कुछ होने के बाद भी प्रदेश में पत्रकारों को अपनी फरियाद लेकर अधिकारी के दरवाजे पर पहुंचना पड़ रहा है.. तो सवाल है कि कौन सा माफियाराज खत्म हो गया है? सवाल है कौन से कानून का राज चल रहा है? सवाल है कौन सा योगीराज चल रहा है मेरठ के पत्रकार राहुल राणा ने एक खबर चलाई और एक ऐसे माफिया के बारे में बताया, जो बेखौफ होकर मेयर पर पिस्टल तान चुका है, जो पार्षदों को देख लेने की धमकी दे चुका है.. जिसे नगर निगम ने होर्डिंग का ठेका देने के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया था.. खबर चलाई गई... साक्षों को आधार बनवाया गया.. अखबारों की कटिंग को आधार बनाया गया और पूछा गया कि आखिर एक ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार को टेंडर किस आधार पर दिया गया... एक माफिया को मेरठ नगर निगम और यहां का प्रशासन संरक्षण क्यों दे रहा है..?

बस इसी बात से बौखलाकर होर्डिंग माफिया ज्ञानेंद्र चौधरी ने पत्रकार राहुल राणा को पहले तो फोन पर धमकी देना शुरु किया उसके बाद पत्रकार राहुल राणा के परिवार वालों को हानि पहुंचाने के मकसद से कुछ गुर्गों को भी उसके घर पर भेजा.. दहशत में पत्रकार ने इस मामले में स्थानीय थाने में अवगत कराया लेकिन उसके बाद भी धमकियों का सिलसिला जारी रहा गौरतलब है कि माफिया ज्ञानेंद्र चौधरी 2014 में आर्मी तेल चोरी प्रकरण में जेल गया परतापुर में अवैध होटल बनाया, सरकारी जमीन घेरी

भूमाफिया का मुकदमा दर्ज हुआ पूर्व में पार्षद पति पर पिस्टल तानी नगर निगम ने किया ब्लैक लिस्टेड इस पूरे मामले को लेकर पत्रकारों ने ssp से लेकर adg तक शिकायत की है, और मामले में माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है सवाल ये है कि पत्रकार अगर सही खबर नहीं दिखाएंगे तो क्या दिखाएंगे? पत्रकारों को खबर दिखाने पर अगर धमकी मिलेगी तो क्या होगा? ऐसे में कानून व्यवस्था का डंका पीटने वाले प्रशासन और सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है... सवाल है अब आगे पुलिस क्या करेगी


?

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।