स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 150 यूनिट रक्तदान देश के नाम हुआ
मेरठ आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जीवनदान फाउंडेशन द्वारा जीवांश ब्लड बैंक के संयोजन से रक्तदान शिविर का आयोजन ईहा पैलेस बागपत रोड पर किया गया है. जिसमें देश के नाम सभी रक्तदाताओं द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बूंद फाउंडेशन अध्यक्ष रवि कुमार एवं वरिष्ठ अतिथि ए ड्रीम तो ट्रस्ट अध्यक्ष राजन चौधरी जी रहे संस्था अध्यक्ष सोनू शर्मा, संस्था संरक्षक तान्या वर्मा,मोहित ठाकुर,ग्रीस शर्मा, नीरज प्रजापति, संदीप ठाकुर,मुकुल राणा,अजय शर्मा, रचित गुप्ता, पिंकी, गौरव, राम चौधरी , अविनाश, टिकम प्रजापति , अभीरेष,सोनू देशवाल, शैली, राहुल कुमार, मोहित उपाध्याय, अरूण राणा, बिर्जेश प्रजापति आदि मोजूद रहे.
