थाना ब्रहमपुरी मेरठ पुलिस के द्वारा शाप्रिक्स माल पार्किंग मे निकास द्वार मे टक्कर मारकर गार्ड के ऊपर गाडी चढाने का प्रयास करने वाले युवक को मय घटना मे प्रयुक्त वाहन के साथ किया गिरफ्तार

 दिनांक 06.08.2024 को मुकदमा वादी संदीप मलिक सुरक्षा अधिकारी स्टेट सिक्योर शापरिक्स मॉल ने तहरीर दी कि दिनांक 06.08.24 को शाप्रिक्स माल की पार्किंग मे सुरक्षा गार्ड भरत सिंह जब पार्किंग मे पहुँचा एक लाल रंग की संदिग्ध गाडी दिखायी दी, जो काफी देर से पार्किंग में खडी थी। काफी देर पार्किग में गाडी ख़डी होने के कारण सुरक्षा सुपरवाइजर भरत सिह द्वारा पूछने का प्रयास किया गया तो उस गाडी का चालक गाडी को तेजी से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पार्किंग मॉल के निकास गेट पर पहुँचा तो निकास गेट पर मौजूद गार्ड नरेन्द्र द्वारा निकास गेट को बंद करके गाडी को रोकने का प्रयास किया गया, तो उक्त गाडी के चालक ने निकास गेट में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गेट टूटकर गार्ड नरेन्द्र के ऊपर गिर गया। जिससे गार्ड नरेन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गया और गाडी चालक अपनी गाडी को लेकर मौके से फरार हो गया वादी द्वारा दी गयी तहरीर के सम्बन्ध मे थाना ब्रहमपुरी पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अज्ञात अभियुक्त की शिनाख्त हेतु प्रयास किये गये। उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना के शीघ्र अति शीघ्र सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया जिसके क्रम मे घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ब्रहमपुरी मेरठ पुलिस द्वारा कुशल टीम का गठन किया गया तथा घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरो की गहनता से जाँच की गयी तथा चश्मदीद गवाहो के बयान दर्ज किये गये व सुरागरसी पतारसी के आधार पर घटना कारित करने वाली गाडी का नं0 यू0के0 08 एक्यू 5077 प्रकाश मे आया एवं अभियोग मे धारा 109 बीएनएस के साक्ष्य पाये जाने पर अभियोग मे धारा 109 बीएनएस  की वृद्धि की गयी। आज दिनांक 10.08.24 को थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त अफजाल पुत्र अबरार नि0 सलेमपुर महदूद थाना रानीपुर रूड़की हरिद्वार को मय घटना मे प्रयुक्त गाडी मारूति ब्रेजा रंग लाल नं0 यू0के0 08 एक्यू 5077 के गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व थाना ब्रहमपुरी पर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। 


Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।