महाशिवरात्रि पर भोलो और ग्रामीणों के लिए भंडारे का आयोजन
मेरठ।जिले भर में महा शिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गढ़ रोड स्थित हसनपुर कदीम शिव मंदिर में आज हसनपुर कदीम के ग्रामीणों द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा हवन कर शिवभक्त भोलो व ग्रामीणों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे हरिद्वार से कावड़ ला रहे शिवभक्त भोलो की परिवार सहित मिलकर सेवा की व उनके विश्राम की व्यवस्था करते हुए भंडारे में स्वादिष्ट भोजन का आयोजन किया।जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।विनोद कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि पर परिवार के लोगो के साथ मिलकर भंडारे का आयोजन कराया साथ ही हम भाग्यशाली है कि भोले नाथ के आशीर्वाद से हमें शिवभक्त भोलो की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विनोद कुमार,काजू ,प्रवीण ,बबलू,नरेश,बिट्टू आदि लोगो का पूर्ण रूप से सहयोग रहा ।
