एसएसपी ने पुलिस लाइन का किया गया निरीक्षण
आज दिनांक 09-08-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मेरठ में शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया तथा सभी पुलिसकर्मियों का टर्न आऊट चैक किया गया, परेड के दौरान निर्धारित वर्दी धारण करने के निर्देश दिये गये एवं परेड मे एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करायी गयी। बाद परेड पुलिस लाइन का भ्रमण किया गया, इस दौरान क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, भोजनालय, बैरिक एव मुख्य आरक्षी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों की बैरिक आदि का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों का अर्दली रूम लिया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जनपद के समस्त थानों पर तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने थाना परिसर में शुक्रवार की परेड़ की गयी।







