थाना टी०पी० नगर दिनांक 08.08.2024 को हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद

 मेरठ दिनांक 08.08.2024 को सतीश कुमार शर्मा पुत्र स्व0 हरिकिशन शर्मा निवासी ज्वाला नगर गौरी शंकर मन्दिर के पीछे थाना टी0पी0नगर मेरठ के घर में हुई चोरी के सम्बन्ध में थाना टी०पी० नगर पर मु0अ0सं0 270/2024 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । घटना के सम्बन्ध में पूर्व में दिनांक 16.08.2024 दो अभियुक्त आकाश व सौरभ मय चोरी गये माल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके है । आज दिनांक 02.09.2024 को थाना टीपीनगर पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त अजय पुत्र प्रदीप निवासी घास मंडी वाल्मिकी बस्ती थाना ज्वालापुर हरिद्वार (उत्तराखण्ड) उम्र 28 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर थाना टी0पी0नगर पुलिस द्वारा मलियाना फाटक के पास हापुड रेलवे लाईन के किनारे एफसीआई गोदाम के पास अभियुक्त का पीछा करते समय अभियुक्त द्वारा दोनो तरफ से पुलिस पार्टी से घिर जाने पर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की तथा जवाबी फायरिंग में अभियुक्त उपरोक्त के दोनो पैरो में गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया । टार्चो की रोशनी डालते हुए आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेरकर हापुड रेलवे लाईन के किनारे अभियुक्त उपरोक्त को समय 02.48 बजे रात्रि में गिरफ्तार कर लिया गया । दौराने गिरफ्तारी उ0नि0यूटी0 शीलेन्द्र व का0 1383 कपिल कुमार को अभियुक्त की फायरिंग के दौराने बचाव में गिरते समय चोट लगी है । उ0नि0यू0टी0 शीलेन्द्र व का0 1383 कपिल वर्मा को उपचार हेतु पी0एल0 शर्मा हास्पिटल मेरठ रवाना किया गया । मौके से अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस व दो जिन्दा कारतूस, चार कंगन पीली धातु व नगद 19,970/- रूपये बरामद हुए । अभियुक्त उपरोक्त को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उ0नि0यूटी0 हिमांशु यादव द्वारा प्राथमिक उपचार हेतू पीएल शर्मा हास्पिटल मेरठ भेजा गया । जहा अभियुक्त पुलिस की निगरानी मे उपचाराधीन है ।


Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।