ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, चोरी के माल के साथ चोर गिरफ्तार।
मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधव पुरम बिजली घर के पीछे बंद मकान मे रात को हुई लगभग लाखों की चोरी पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया इस मामले में एक चोर को गिरफ्तार किया गया घटना को अंजाम देने चोर रात में आया था जो रात को बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी चोर को सामान के साथ गिरफ्तार किया जिसमे पीली व सफेद धातु के जेवरात व रुपयो के साथ गिरफ्तार किया गया दिनांक 08.09.2024 को मुकदमा वादी द्वारा तहरीर दी पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की दिनांक 06.09.2024 को अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी यात्रा के लिए जम्मू गया था। दिनांक 08.09.2024 को पडोसी द्वारा फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। जिसके सम्बन्ध में वापस आने पर दिनांक 10.09.2024 को थाने में तहरीर दी गयी उक्त तहरीर के सम्बन्ध में थाना ब्रहमपुरी पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अज्ञात अभियुक्त की तलाश व शिनाख्त हेतु प्रयास किये गये, घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी द्वारा घटना के शीघ्र अति शीघ्र सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया, जिसके क्रम मे घटना के सफल अनावरण हेतु एसपी सिटी के निर्देशन मे सीओ ब्रहमपुरी के कुशल पर्यवेक्षण व थाना ब्रहमपुरी मेरठ पुलिस द्वारा कुशल टीम का गठन किया गया तथा घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जाँच की गयी तथा चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज किये गये व तमामी सुरागरसी पतारसी के आधार पर घटना कारित करने वाले अभियुक्त सनी पुत्र इन्दर सिंह निवासी वार्ड नं0 05 इन्द्रा कालोनी हस्तिनापुर पांडवा थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ को आज दिनांक 13.09.2024 को थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा मय माल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
