कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय ने स्वच्छता अभियान चलाया
मेरठ कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ में, आज दिनांक 21 सितंबर को 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अलका चौधरी के नेतृत्व में तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूजा राय के दिशा निर्देश में स्वयंसेविकाओं ने सर्वप्रथम महाविद्यालय प्रांगण में सफाई की तत्पश्चात विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जाकर श्रमदान किया, फैले हुए प्लास्टिक के कचरे इकट्ठा किए एवं कूड़ो का निस्तारण किया। साथ ही स्वच्छता ही सेवा अभियान के विषय में आसपास के लोगों को जागरूक किया एवं स्वच्छता का संदेश दिया। सेवा कार्यक्रम में सभी स्वयंसेविकाओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सुश्री ऐश, श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्रप्रजापति जी का विशेष योगदान रहा।


