ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरी में छात्रा ने सुसाइड किया
आज दिनांक 19.9.2024 को समय करीब 3.40 बजे कुमारी खुशी उम्र लगभग 12 साल पुत्री दीपक निवासी मोहल्ला गणेशपुरी थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र द्वारा आत्महत्या कर ली है , खुशी के पिता दीपक ने बताया है कि मैं मेरी पत्नी गुड्डू और मेरी छोटी बेटी आयशा की दवाई लेने बच्चा पार्क पर गए थे, दवाई लेकर जब घर से लौटे तो उन्होंने घर के अंदर घुसते ही अपनी बेटी खुशी को पंखे के फंदे से लटका हुआ देखा घर के अंदर चीख पुकार शुरू हो गई तो पड़ोसी भी आ गए धीरे-धीरे घर के पास ताता लगना शुरू हो गया, वही पड़ोसियों ने बताया कि दो से ढाई के बीच में खुशी ने गोलगप्पे भी खाए थे, वही आत्महत्या की क्या वजह रही यह अभी साफ नहीं हो पाया, परिवार के परिजन जब सूरजकुंड के लिए शव को अंतिम दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे तो पुलिस को सूचना मिली पुलिस ने मौके पर आकर शव को अपने कब्जे में ले लिया पर परिजनों ने भूमिया पुल पर शव को वही रख दिया, मौके पर चार थानों की पुलिस पहुंची वह साथ में एसीपी सीओ कोतवाली भी पहुंचे, परिवार के लोग नहीं चाहते की बच्ची का पोस्टमार्टम हो और परिवार वाले पुलिस कार्यवाही भी नहीं चाहते भूमिया पुल पर भयानक जाम की स्थिति देखते हुए पार्षद अरुण मचल को बुलाकर पंचनामा भरकर बिना पोस्टमार्टम के शव को अंतिम संस्कार के लिए सूरजकुंड के लिए रवाना कर दिया। दृष्टिगत। विस्तृत जानकारी की जा रही है
दीपक के तीन बच्चे थे जिसमें खुशी बड़ी बेटी थी और छोटा बेटा और उसके बाद तीसरे नंबर की बेटी है।



