मेरठ नाबालिग छात्रा ने अश्लील वीडियो वायरल होने पर किया सुसाइ़ड
मेरठ में बॉयफ्रेंड ने पहले नाबालिग प्रेमिका पर दबाव डालकर उसका अश्लील वीडियो मंगवाया। इसके बाद में किशोरी का न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक ने छात्रा का वीडियो वेबसाइट और दोस्तों को शेयर कर दिया। वायरल होते-होते वीडियो किशोरी और उसके घरवालों तक पहुंचा। अपनी और परिवार की बदनामी से परेशान होकर किशोरी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घरवालों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं पुलिस से किसी भी तरह की कार्यवाही न करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार मामले में कोई शिकायत मिलने पर एक्शन जरूर होगा।मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक 16 साल की छात्रा दूसरी जाति के युवक के प्यार में पड़ गई। युवक ने पहले किशोरी को मोहब्बत में फंसाया। लड़के ने प्रेशर बनाया कि किशोरी अपना न्यूड वीडियो उसे भेजे। युवक ने लड़की को झांसे में लेकर उसका न्यूड वीडियो मंगवा लिया। छात्रा ने अपना वीडियो भेज दिया। शातिर युवक ने किशोरी का गलत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।प्रेमी से धोखा खाई किशोरी ने अपनी और परिवार की बदनामी देखी तो रह न सकी। तनाव में आकर उसने घर में ही चौखट से लटककर फांसी लगा ली। परिजनों ने अपनी इज्जत की खातिर कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। शुक्रवार शाम जब माता, पिता मजदूरी पर गए तो लड़की ने सुसाइड कर लिया। किसी ग्रामीण की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन ग्रामीण व परिजनों ने किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया तथा शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)